लोकसभा चुनाव 2019 आज अंतिम चरण के मतदान के साथ ही खत्म हो गया है और अब सबकी निगाहें एग्जिट पोल और 23 तारिक को होने वाले मतगणना पर टिकी हुई है। विभिन्न न्यूज़ सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल से ये साफ दिख रहा है की अकेले दम पर कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना रही है। सबको किसी ना किसी के सहयोग से सरकार चलाना होगा , यहाँ ये जानना जरूरी है की 2014 में भाजपा को पुर्ण बहुमत मिला था। इस चुनाव और एग्जिट पोल की सबसे बड़ी बात ये देखने को मिल रहा है की अन्य जो क्षेत्रीय दल है उनके सीटों की संख्या ने भारी बढ़ोतरी होता दिख रहा है।
एग्जिट पोल के नतीजों पर newsempire की भी नजर बनी हुई है और सभी न्यूज़ एंजेसियों के सर्वे और वोट पर्सेंटेज देखने के बाद एक गणितीय मेथड से newsempire ने भी एक एग्जिट पोल तैयार किया है। इस एग्जिट पोल में कहानी कुछ और है , हलांकि पुर्ण बहुमत इसमें भी किसी दल को मिलता नहीं दिख रहा है। लेकिन परिणाम यूपीए के पक्ष में जाता दिख रहा है , जिसमें क्षेत्रीय दलों की भूमिका भी महत्वपुर्ण होने वाली है।
newsempire के हिसाब से अगर देखें तो यूपी , महाराष्ट्र , बिहार और बंगाल में एनडीए के औसत प्रदर्शन से यूपीए को फायदा होता दिख रहा है। अगर एग्जिट पोल और सीटों की बात करें तो कुल 542 सीटों पर हुये चुनाव में एनडीए को 170-172 सीट मिलती दिख रही है ,वहीं युपीए के सीटों में दुगनी वृद्धि के साथ 200-202 सीट मिलने जा रहा है। यहाँ सबसे मजेदार बात ये है की अन्य जो क्षेत्रीय दल है जिसमें एसपी-बीएसपी का गटबंधन , बंगाल में टीएमसी आंध्र में चन्द्रबाबू नायडू की पार्टी आती है उसे 168-170 सीट मिलने की संभावना बनता दिख रहा है।इस अन्य में और भी छोटी पार्टियाँ है जिसमें कुछ एनडीए के पूर्व साथी भी है।
अब यहाँ एक तस्वीर तो स्पष्ट बनता दिख रहा है की अगर एसपी-बीएसपी , TMC और चंद्रबाबू नायडू युपीए के साथ आते है तो युपीए सरकार बना सकती है। वहीं एनडीए के लिये इस बार राह मुश्किल होता दिख रहा है। खैर ये तो एग्जिट पोल है जिसमें बस कुछ लोगों से राय लिया जाता है असल तस्वीर तो 23 मई को सामने आएगा और तब तक हमें इंतजार करना होगा। ।
सबसे सटीक और विश्वसनीय एग्जिट पोल , सभी एग्जिट पोल का निचोड़ ।
Reviewed by मेरी डायरी : हिमांशु
on
Tuesday, May 21, 2019
Rating:
Reviewed by मेरी डायरी : हिमांशु
on
Tuesday, May 21, 2019
Rating:


No comments: