अभी देश में चुनावी सरगर्मी बढ़ी हुई है और नेता सब एक दूसरे पर जमकर बरस रहे है , जो मन में आ रहा है सो बोल डे रहे है। ना कोनो मर्यादा का चिंता और ना ही कोनो भाषा की सीमा का फिक्र है, एकदम से लगे पड़े है एक दूसरे पर आरोपो का कीचड़ उछालने में अब आप अगर भाजपा समर्थक है तो ये फटाक से बोल सकते है की कीचड़ में तो कमल ही खिलेगा। देखिए भैया कीचड़ में कमल खिले या पंजा लेकिन बिहार में हमारे लालू जी के पुत्र तेजस्वी ने अपने सुशासन बाबु को दुशासन बनाने के लिये कमर कस लिया है।
जब से बिहार में जेडीयू और आरजेडी गठबंधन का ब्रेकअप हुआ है और तेजस्वी भैया ने अपना कुर्सी उपमुख्यमंत्री का गंवाया है , एकदम से खिसियाल सांढ़ जैसन नितीश बाबु के पीछे हाथ धोकर पड़ गये है। तेजस्वी ने तो नितीश कुमार को पलटू राम से फेमस कर दिये है देश भर में , अब बेचारे नितीश बाबु कहाँ सुशासन बाबु के नाम से जाने जाते थे और अब कहाँ लोग देखते ही पलटू राम कहना शुरू कर देते है।
देखिए भाई एगो बात तो है की ई लालू जी के बबुआ में व्यापक सुधार आया है , अब ये राजनीति के माँझल खिलाड़ी बन गये है। इस बात से अगर सबसे ज्यादा कोई चिंतित है तो वो हमारे नितीश बाबु है। तेजस्वी भैया तो भाजपा जैसन कह रहे है की 2020 तक तो जेडीयू गायबे हो जाएगा।
वैसे तो तेजस्वी भैया अपने चचा जी पर ब्रेकअप के बाद से बिफरे पड़े है लेकिन इस लोकसभा में तो तेजस्वी भैया ने जमकर भड़ास निकाला है। कल ही परसो के चुनाव रैली में उन्होंने एगो और नाम दे दिया पलटू राम से चाचा 420 बना दिया और ये बढ़िया नाम का आइडिया उनको किसी फिल्म के नाम चाची 420 से आया है। खैर ये तो 23 मई को पता चलेगा की कौन कैसा है , क्योंकि इस लोकतंत्र में जनता तय करती है की कौन क्या है। ।
धन्यवाद

तेजस्वी ने नितीश कुमार को क्यों कहा "चाचा 420 "
Reviewed by मेरी डायरी : हिमांशु
on
Tuesday, May 21, 2019
Rating:
Reviewed by मेरी डायरी : हिमांशु
on
Tuesday, May 21, 2019
Rating:

No comments: