गणतंत्र दिवस के दस रोचक तथ्य




नमस्कार दोस्तों

 26 जनवरी बीत चुका है  जिसे हम गणतंत्र दिवस के रुप में मनाते है तो आज हम आपको बतायेंगे गणतंत्र दिवस के बारे में  दस ऐसे रोचक तथ्य जिसे जानना आपके लिये बहूत ज़रूरी है।

1.गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति राजपथ पर तिरंगा झंडा फहराते है और प्रधानमंत्री अमर जवान ज्योति पर देश के लिये बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रधान्जली देते है।

2.भारत के संविधान को हाथ से लिखा गया था वो भी हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में ,इसके मूल प्रति को संसद भवन के library में हीलियम से भरे बक्से में रखा गया है।

3.26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस इसलिए भी मनाते है क्योंकि इस दिन काँग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज की घोषणा किया था।

4.1950 से लेकर परेड के लिये कोई जगh फिक्स नही था ,1955 से इसके लिये जगह फिक्स किया गया है।

5.परेड के दौरान राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाती है ,ये सलामी भारतीय सेना के तोपों से दी जाती है।

6.राजपथ पर हर झांकी 5km /h के धीमी रफ्तार से चलती है ताकि सभी इसे आराम से देख सकें।

7. हर साल 26 जनवरी को किसी ना किसी देश को मुख्य अतिथि के रुप में बुलाया जाता है।

8. हर साल परेड के अंत में महात्मा गाँधी का पसंदीदा सॉंग abide with me बजाया जाता है।

9. गणतंत्र दिवस के समारोह में समय की बड़ी पाबंदी होती है ,मतलब की अगर समारोह 1 मिनट के विलम्ब से शुरू हुआ है तो समाप्त भी 1 मिनट देर से होगा।

10. आपके जानकारी के लिये बता दूँ की गणतंत्र दिवस समारोह तीन दिवसीय होता है।


गणतंत्र दिवस के दस रोचक तथ्य गणतंत्र दिवस के दस रोचक तथ्य Reviewed by मेरी डायरी : हिमांशु on Sunday, February 03, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.