रेलवे ने भर्ती के नाम पर कमाये 427 करोड़



नमस्कार दोस्तों ,

आप सब को तो पता ही होगा की अभी रेलवे में ग्रूप -D और alp/tech के लाखो पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है ,जिसके लिये लगभग ढाई करोड़ बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया था।रेलवे ने फार्म फी के लिये हर उम्मीदवार से 250-500 रुपये लिये जिसमे कहा गया था की परीक्षा में बैठने वालों को 250-400 रुपये लौटा दिये जायेंगे।लगभग 1 करोड़ विद्यार्थी ने किसी ना किसी कारण से परीक्षा नही दिया जिसका सीधा फायदा रेलवे को हुआ।

Third party image reference

दोस्तों आपलोगों को शायद पता ना हो लेकिन ये एक सच्चाई ही है की हर भर्ती में सिर्फ फार्म के फी से भर्ती बोर्ड इतना कमा लेती है की जितनी बहाली करना होता है उसके पूरे उम्र का वेतन का पैसा ऊपर हो जाता है।हम सब जानते है की भारत में बेरोज़गारी किस कदर हावी है और यह दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है ,ऐसे में हर नियुक्ति में बम्पर आवेदन होता है और सरकार की अच्छी -खासी कमाई हो जाती है।

Third party image reference

आप सब को जानकर हैरानी होगी लेकिन एक आरटीआई के जवाब में खुद रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है की इस भर्ती में जो अभी चल रही है ,रेलवे को लगभग 427 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।और ये सच भी है दोस्तों अब आप लोग ही केल्क्युलेट करके देखिये ना ,इससे भी ज्यादे का आंकड़ा आपके सामने होगा।

तो दोस्तों आप से ही कमाकर आपको ही वेतन दिया जाता है ,है ना हैरानी की बात ।

और खबरों के लिये आप हमें follow के बटन को दबा कर follow जरुर कर लें ताकि हम जैसे ही कोई न्यूज़ डालें आप तक सबसे पहलें पहुँचे।।





रेलवे ने भर्ती के नाम पर कमाये 427 करोड़ रेलवे ने भर्ती के नाम पर कमाये 427 करोड़ Reviewed by मेरी डायरी : हिमांशु on Sunday, February 03, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.