रेल मंत्री का बड़ा बयान अगले दो वर्ष में रेलवे देगी 4 लाख युवाओं को रोजगार






नमस्कार दोस्तों ,

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिये बहूत बड़ी खुशखबरी है ,आप सब को बता दूँ की रेल मंत्री पियूष गोयल ने अपने ट्विटर पर कहा है की अगले दो वर्षों में रेलवे में चार लाख नई नियुक्तियां होंगी।. उन्होंने कहा कि रेलवे में 2 लाख 30 हज़ार ओर वेकैंसी निकाली जाएगी. रेलवे में अभी 1 लाख 32 हज़ार पद खाली है. दो साल में 1 लाख लोग और रिटायर होने वाले हैं. लिहाज़ा पुरानी ग्रुप सी और ग्रुप डी की वेकैंसी और इस बार जो वेकैंसी रेलवे निकालने वाला है उसको मिला दें तो रेलवे 2 साल में करीब 4 लाख भर्तियां करेगा.






बता दें कि 2 लाख 30 हजार नए पदों पर होने वाली भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. कुल 23 हजार पद आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए होंगे. ये भर्ती 2 फेज में होगी. पहले फेज में 1 लाख 31 हजार 428 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा. ये नोटिफिकेशन फरवरी या मार्च में जारी किया जाएगा. जबकि दूसरे फेज में 99 हजार पदों पर भर्ती के लिए मई-जून 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. 

रेल मंत्री ने कहा कि नौजवान युवाओं का जोश भारतीय रेल की सेवा में आये, और भारतीय रेल भी उसी जोश के साथ और अधिक अच्छी बने, इसके लिये हम उनका स्वागत करते हैं. भर्तियों की घोषणा के अलावा उन्होंने पिछली सरकारों को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि यदि पिछ्ली सरकारों ने आज की तरह रेल में निवेश किया होता तो आज जो तकलीफ है वो नही हुई होती, पहले राजनैतिक कारणो से लाइनों को लगाना तय होता था, इस सरकार ने जहां आवश्यकता है, उस पर फोकस करते हुए योजना बद्ध तरह से काम किया.

आपको बता दें कि साल 2018 में Railway Recruitment Board (RRB) ग्रुप सी एएलपी, टेक्नीशियन के 60 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली थी. इसके अलावा पिछले साल ही ग्रुप डी के 62 हजार 907 पदों पर भी वैकेंसी निकली थी. ग्रुप सी और ग्रुप डी दोनों ही भर्तियों की प्रक्रिया चल रही है।

दोस्तों इस तरह की खबरों के लिये हमें फॉलो जरुर करें और अगर आपको यह ख़बर अच्छा लगा हो तो लाइक करें और कॉमेंट में अपना फीडबैक जरुर दें साथ ही इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सभी लोगों तक ये जानकारी पहुँचे ... कॉमेंट ज़रूर करियेगा।।

रेल मंत्री का बड़ा बयान अगले दो वर्ष में रेलवे देगी 4 लाख युवाओं को रोजगार रेल मंत्री का बड़ा बयान अगले दो वर्ष में रेलवे देगी 4 लाख युवाओं को रोजगार Reviewed by मेरी डायरी : हिमांशु on Sunday, February 03, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.