साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर आखिर बिहार में क्यों मच गया घमासान ।

देश ने आज अंतिम चरण का मतदान चल रहा है ।  जिसमें बिहार के भी आठ सीटों - नालंदा , पटनासाहिब पाटलिपुत्र , आरा,  बक्सर , सासाराम , कारकाट , जहानाबाद में आज मतदान जो रहा है।
कुछ दिन पहले भाजपा की भोपाल से प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जिसपर पुरे देश प्रज्ञा ठाकुर और भाजपा को गलत ठहाराया था और कटघरे में खड़ा कर दिया। चुनावी माहौल को देखते हुये भाजपा ने खुद को प्रज्ञा ठाकुर के उस बयान से अलग कर लिया और ऐसे बयान की निंदा भी की , खुद PM मोदी ने कहा की वो इस बयान को लेकर दुखी है और प्रज्ञा ठाकुर को कभी माफ नहीं कर सकते है। हालाँकि ये भी सच है की अभी भाजपा के तरफ से इतनी शर्मनाक बयान देने के बाद भी प्रज्ञा ठाकुर पर कोई कारवाई नहीं किया गया है। 
नितीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री है और देश के नामचीन नेताओं में आते है और साफ - सुथरा छवि के लिये जाने जाते है। वो अभी भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन के हिस्सा है , लेकिन भाजपा की तरह सॉफ्ट हिन्दुत्व की विचारधारा नहीं रखते है। जब नितीश कुमार से साध्वी प्रज्ञा के इस बयान के बारे में पुछा गया तो उनका कहना था की " यह बयान गलत है। हम सब गाँधी के फॉलोवर है। " जब उनसे मीडिया के लोगों ने पुछा की क्या इसपर कारवाई होनी चाहिये तो उन्होंने कहा की यह भाजपा की अंदरूनी मामला है।
नितीश के इस बयान पर लालु यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी ने जबरदस्त पलटवार किया और नितीश कुमार को ही कठघरे में खड़ा कर दिया।राबड़ी देवी ने मीडिया से कहा " सरकार से अलग हो जाना चाहिये था। इतनी तकलीफ है प्रज्ञा ठाकुर से तो इस्तीफा देकर अलग हो जाना चाहिये उनको ।
आप को बता दे की 16 मई गुरुवार को भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने गाँधी जी के हत्यारे आरएसएस से जुड़े गोडसे को देशभक्त बता दिया था। प्रज्ञा के इस बयान का पुरे देश में जमकर आलोचना की गई और भाजपा ने भी खुद को इस से अलग कर लिया। अब देखना ये है की साध्वी के इस बयान से आखरी चरण में भाजपा को कोई नुकसान होता है या नहीं ।
धन्यवाद
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर आखिर बिहार में क्यों मच गया घमासान । साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर आखिर बिहार में क्यों मच गया घमासान । Reviewed by मेरी डायरी : हिमांशु on Monday, May 20, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.