नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है।यहाँ आप सरकारी नौकरी से जुड़ी हर खबर सबसे पहले पढ़ सकते है और साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो यहाँ आप डेली करेंट अफेर्स के साथ -साथ समान्य अध्यन के प्रश्न भी पढ़ सकते है। तो ऊपर के पीले कलर के follow बटन को प्रेस करें और हमें फॉलो करें।
आप सबने कहीं ना कहीं ये खबर जरूर पढ़ा होगा की रेलवे आने वाले दिनों में काफी वेकेंसी देने जा रही है, यहाँ तक की अगर आप हमें फॉलो कर रहे होंगे तो कुछ दिनों पहले मैंने भी ये खबर पोस्ट किया था। दोस्तों इसी खबर के बारे में आज मैं आप लोगों को एक बड़ी खुशखबरी देने वाला हूँ।
दोस्तों रेलवे भर्ती बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने सभी बोर्ड के जोनल मेनेजर को ये नोटिस जारी किया है की उनके बोर्ड में जितनी भी रिक्त पद है 01/01/2019 तक उन सब रिक्त पदों की डिटेल्स भेजें, साथ ही अगले दो सालों में जो पद खाली होने वाली है उसकी डिटेल्स भी भेजने को कहा गया है। सभी रिक्त पदों को केटेगरी वाइस्ड करके भेजने को कहा गया है जिसमें नयी आरक्षण जो 10% गरीब सवर्णों को दी गयी है वो भी शामिल होगा।
इस काम को करने के लिये सभी बोर्ड को मात्र तीन दिन का समय दिया गया है और यह समय है 11/02/019 से 14/02/019 तक , इन तीन दिनों में ही यह काम पुरा कर तैयार रिपोर्ट को रेलवे भर्ती बोर्ड को भेजना है। साथ ही दोस्तों नोटिस में यह साफ -साफ लिखा गया है की बोर्ड की पुरी कोशिश होगी की फरवरी माह के अंत तक आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाय। पहले फेस में एनटीपीसी के कुल 1.3 लाख लोगों की नियुक्ति होनी है वहीं दूसरे फेस के लिये आवेदन 2020 में निकाली जाएगी। एनटीपीसी में स्टेशन मास्टर , गूड्स गार्ड , टीसी /टीटीई सहित ग्रूप डी के भी बहुत से पद आते है।
दोस्तों आप सब को बता दूँ की स्टेशन मास्टर और गूड्स गार्ड के लिये योग्यता स्नातक , टीसी /टीटीई के लिये 12वीं और ग्रूप डी के लिये योग्यता 10वीं तक होती है। परीक्षा का जो सिलेबस होगा उसमें अंकगणित , रीजनिंग , जीके /जीएस और करेंट अफेर्स के प्रश्न पूछे जाएंगे।
दोस्तों यह आर्टिकल कैसा लगा। अपना फीडबैक कॉमेंट में दें साथ ही अगर आपके मन में कोई प्रश्न हो इस से जुड़ी हुई तो कॉमेंट जरूर करें हम हरसंभव मदद करेंगे और साथ ही नीचे follow के बटन को प्रेस करके फॉलो जरूर कर लें। ।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने जारी किया आने vaali.वेकेंसी से संबंधित नोटिस
Reviewed by मेरी डायरी : हिमांशु
on
Thursday, February 07, 2019
Rating:
No comments: