SSC ने जारी किया अपना नया लोगो क्लिक कर देखें

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है। यहाँ आप शिक्षा , सरकारी नौकरी , क्रिकेट , राजनीती के खबर पढ़ सकते है। और साथ ही प्रतियोगी परीक्षार्थी अपना समान्य ज्ञान के भंडार को भी बढ़ा सकते है। यहाँ आपको सत्य और तथ्यपरक खबरें मिलेंगी , तो ऊपर पीले कलर के follow बटन को प्रेस करके हमें फॉलो जरूर कर लें।

आप सब तो जानते ही होंगे की पिछले साल एसएससी में पेपर लीक के मामले ने कितना तूल पकड़ा था, सरकार के साथ -साथ एसएससी को भी सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जबरदस्त फटकार लगाया था। छात्र -युवाओं का गुस्सा भी पूरे देशभर में व्यापक पैमाने पर देखने को मिला था , कई आंदोलन और हंगामा छात्रों ने इसके विरोध में किया। इन सभी घटनाओं ने एसएससी के साख को काफी नुकसान पहुँचाया और तत्काल एसएससी ने अपनी सभी चीजों पर रोक लगा दिया।

अब एक बार पुनः एसएससी फिर से सभी प्रक्रियाओं को पूर्ववत करने में लग गयी है और इसका असर भी देखने को मिल रहा है। आपने देखा होगा की कुछ दिन पहले ही एसएससी ने अपना केलंडर जारी किया और नई वेकेंसी भी निकाली गयी , जिस से हम और आप ये समझ सकते है की अब एसएससी में सबकुछ ठीक -ठाक कर लिया गया है। इसी बीच कल एसएससी के अफीशियल वेबसाइट पर पुराना लॉगो हटाकर नया लॉगो लगाया गया है और इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया गया है।
                               new logo ssc 
दोस्तों देर आये दुरुस्त आए वाली बात का अब इंतजार है , अब एक बार फिर एसएससी अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर नये सिरे से सभी कार्यों को शुरू कर चुकी है। तो ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा की क्या आगे कोई पेपर लीक वाली बात तो घटित नही होगी ?  खैर जो भी हो लेकिन आप सभी एसएससी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये तो एक खुशखबरी ही है और सुखद खबर भी ,  इसपर आप क्या सोचतें है कॉमेंट करें। 
दोस्तों अगर आपलोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो एक प्रश्न आपके लिये है जिसका उत्तर आपको कॉमेंट में भेजना है।

प्रश्न -:डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ नामक पुस्तक किसने लिखी थी ?

दोस्तों आर्टिकल कैसा लगा अपना फीडबैक जरूर कॉमेंट करें और अच्छा लगा तो लाइक -शेयर जरूर  कर दें। ऐसे ही खबरों के लिये आप हमें follow जरूर कर लें।।
SSC ने जारी किया अपना नया लोगो क्लिक कर देखें SSC ने जारी किया अपना नया लोगो क्लिक कर देखें Reviewed by मेरी डायरी : हिमांशु on Wednesday, February 06, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.